फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a student missing for five days was found in the well

पांच दिनों से लापता छात्र का कुएं में मिला शव

Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a student missing for five days was found in the well
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। पांच दिन से लापता एक छात्र का शव मंगलवार सुबह कुएं में पड़ा मिला। कुएं की जगत के पास छात्र की चप्पलें मिलने पर इसकी जानकारी चाचा को गई।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के खैरा कनकू गांव का है।
रामचंद्र का बेटा रोहित कुमार (15) एक निजी स्कूल में कक्षा-7 का छात्र था। बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटने के बाद छात्र खेत गया था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिवारीजनों में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह छात्र के चाचा सुरेश खेत गए हुए थे। जहां पर स्थित एक कुएं की जगत के पास छात्र की चप्पलें पड़ी देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश ने कुएं में झांककर देखा तो छात्र का शव उतराता मिला। इसकी सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रभारी निरीक्षक राम किशन राणा ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इस बीच कुएं में उसका शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed