फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found in river

नदी में मिला लापता युवक का शव

Thu, 01 Jul 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
dead body found in river
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता एक युवक का शव बाराबंकी-अयोध्या सीमा पर स्थित कल्याणी नदी से बरामद हुआ है। बुधवार को मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के कस्बा सुमेरगंज निवासी वैस (28) बीते 27 जून को घर से पूड़ी खाने गया था। काफी देर तक वह वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी लापता वैस का पता न चलने पर परिजनों ने बीते मंगलवार 29 जून को कोतवाली में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी-अयोध्या सीमा पर स्थित कल्याणी नदी में एक युवक का शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव सड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में शव पटरंगा सीमा में होने के बाद भी कोतवाल रामसनेहीघाट सच्चिदानंद राय ने युवक के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त उसके लोवर से वैस के रूप में की। मृतक मनोरोगी बताया जा रहा है। कोतवाल का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुजुर्ग ने पुल से गोमती में लगा दी छलांग
हैदरगढ़। असंद्रा थाना क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर नैपुरा पुल से बुधवार की सुबह नौ बजे एक बुजुर्ग गोमती नदी में कूद गया। पास के गांव में काम कर रहे मनरेगा मजदूरों ने यह देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बुजुर्ग को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

लोगों के मुताबिक बुजुर्ग ने पुल पर जूता व डंडा रखकर गोमती में छलांग लगा दी थी। मृतक की जेब से ढाई सौ रुपया मिले हैं। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि बुजुर्ग असंद्रा थाना क्षेत्र की ओर से कूदा था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed