फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

ट्रक में मिला चालक का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका

Sun, 26 Jun 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
dead body found
बाराबंकी। गुवाहाटी से स्क्रैप लादकर गाजियाबाद जा रहे चालक का शव शुक्रवार रात नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई। वहां चिकित्सकों के उसे मृत घोषित करने के बाद घटना की सूचना ट्रक मालिक व उसके परिवारीजनों को दी। सूचना पर पहुंचे बेटे ने चालक के पास से रुपये व मोबाइल न मिलने पर लूट के बाद हत्या की आशंका जताई। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली की लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हैदरगढ़ बाईपास के पास एक ट्रक खड़ा है। उसमें चालक मृत पड़ा है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को जिला अस्पताल लाई। वहां उसे देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड व लाइसेंस से उसकी पहचान हापुड़ जिले के थाना व कस्बा पिकवा निवासी सगीर (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन

वहीं उसके पास मिले विजिटिंग कार्ड से हापुड़ निवासी ट्रक मालिक लालभूषण को सूचना दी। इसके बाद परिवारीजनों को घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना मिलते ही शनिवार की भोर परिवारीजन पहुंच गए। मृत चालक के बेटे शाहरुख ने बताया कि पिता के पास मोबाइल व पैसा न मिलने पर हत्या की आशंका है। उसने बताया कि पिता के सिर, गर्दन व सीने पर निशान मिले हैं। इससे साफ लग रहा लूट के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके पिता 10 दिन पहले घर से निकले थे। उन्होंने सोमवार को गुवाहाटी से स्क्रैप लादकर गाजियाबाद वापस लौटने की जानकारी दी। उसके बाद ट्रक का खलासी बुधवार को 20 हजार रुपये लेकर भाग गया। इसकी सूचना पिता ने ट्रक मालिक व परिवारीजनों को दी थी।

शुक्रवार शाम करीब सात बजे बात हुई तो लखनऊ से 40 किलोमीटर दूूर होने की बात कही थी। शाहरुख ने बताया कि लंबी दूरी के लिए निकलने पर ट्रक में मोटी रकम होती है। ऐसे में लूट के बाद हत्या कर दी गई। सीओ सिटी आतिश कुमार ने बताया कि चालक बीमार था। उसकी स्वाभाविक मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed