फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

कुएं में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
dead body found
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा गांव में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव कुएं में मिला। मृतका के पिता और भाई ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया, पर घटना करने का कोई कारण नहीं बताया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गांव कुम्हारनपुरवा के ग्रामीणों ने रविवार की सुबह गांव के ही सरवन की पत्नी पुष्पा देवी (30) का शव उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर कुएं में उतराता देखा। गांव में यह सूचना फैलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कुएं में महिला के शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वाले फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव नारायण निवासी पिता बनवारी लाल व भाई अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिवारीजन रो-रोकर बेहाल थे। मृतका के पिता बनवारी लाल ने अपने दामाद सरवन पर पत्नी पुष्पा की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। लेकिन घटना के पीछे वह कोई कारण नहीं बता सके। मृतका के पिता बनवारी लाल ने बताया कि पुष्पा अपने मायके में थी। उसने घर वापसी के संबंध में अपने पति सरवन से बात की तो सरवन ने घर वापस आने पर पुष्पा को हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उन्होंने तीन दिन पहले अपने बेटे के साथ पुत्री पुष्पा को उसके घर भेज दिया था। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता दामाद सरवन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed