{"_id":"6547f474348173cb440a8e64","slug":"danced-on-khwaja-mere-khwaja-dil-mein-jaa-barabanki-news-c-315-1-brp1007-7601-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ख्वाजा मेरे ख्वाजा दिल में समा जा... पर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ख्वाजा मेरे ख्वाजा दिल में समा जा... पर किया नृत्य
Mon, 06 Nov 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में रविवार को सुबह जहां बच्चों ने बेबी शो में विशेष परिधान पहनकर रैंप वॉक किया, वहीं शाम को स्टेपिंग स्टोन एकेडमी के कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
सुबह अलग-अलग क्षेत्रों से आए बच्चों ने बेबी शो में प्रतिभाग किया। बेटियाें ने जहां गाउन और लहंगा पहना, वहीं बेटों ने जींस व जैकेट के साथ सांस्कृतिक मंच पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने प्रथम स्थान के लिए तूबा, द्वितीय स्थान पर उम्मे हरम व तीसरे स्थान पर अंश को विजयी घोषित किया। शाम को स्टेपिंग स्टोन एकेडमी के कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना सड्डा दिल वि तू, सड्डी जान वि तू... पर नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद बच्चों ने ख्वाजा मेरे ख्वाजा दिल में समा जा.... गीत पर भावपूर्ण नृत्य किया। बाद में झूमे जो पठान मेरी जान पर बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा छम्मक छल्लो व काला चश्मा पर भी भी प्रदर्शन किया। बाल कलाकारों में विशाल, आदर्श, प्रशांत, आयुष, आकाश, अमीन, ऋषभ, हर्षित, गौरव, प्रिया, यशी, लक्ष्मी, मुस्कान, निहारिका सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का निर्देशन आकांक्षा जायसवाल और नृत्य निर्देशन टोनी माइक ने किया।