फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crocodile caught from Sharda canal and released in Saryu

Barabanki News: शारदा नहर से मगरमच्छ पकड़ सरयू में छोड़ा

Fri, 26 May 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 26 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crocodile caught from Sharda canal and released in Saryu
देवा (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट स्थित शारदा नहर में एक मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और इसके बाद सरयू में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



मिशन लाइव कार्यक्रम के तहत वन विभाग की टीम ने देवा क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट स्थित शारदा नहर से एक मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। बताया जा रहा है कि एक मगरमच्छ कई दिनों से क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है और बीते दिनों किसान पथ पर भी विचरण करते हुए नजर आया था। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद इसकी जांच की। नर मगरमच्छ का वजन करीब 120 किलोग्राम मिला एवं लंबाई आठ फीट चार इंच है। वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को सरयू नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed