{"_id":"aa45c345a8ee6802965f436dee2516a3","slug":"young-man-shot-in-revenge-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी एक युवक को बाइक सवार तीन लोगों ने रंजिश में गोली मार दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी छतेहना गांव के पास हुई। हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक खुद ही तमंचा लगाए था जिसके चलते फायर होने से उसकी जांघ में गोली लगी है। वहीं युवक ने एक व्यक्ति पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना कुर्सी क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी सहजराम (35) को रविवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी छतेहना गांव के पास गोली मार दी गई। घटना के दौरान सहजराम पत्नी रुकसार व गांव के कुछ लोगों के साथ बैठकर बात कर रहा था। आरोप है कि तभी एक बाइक पर तीन लोग आए और युवक पर फायर झोंककर भाग निकले। आस-पास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।