{"_id":"575862174f1c1b41359c53a5","slug":"woman-killed-bodies-burned-by-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर पेट्रोल से जलाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या कर पेट्रोल से जलाया शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती (22) की हत्या करने के बाद उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। बुधवार सुबह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे अंदेपुर मोड़ के पास झाड़ियों में युवती का अधजला शव बरामद मिला है। चेहरा पूरी तरह से जल जाने से युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से एक बोतल में पेट्रोल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह पर करने के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस दुराचार की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले मेें अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में अंदेपुर गांव के मोड़ के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवती का जला शव पड़ा होने पर लोगोें की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी शफीक अहमद, सीओ आरपी सिंह व कोतवाल टीपी सिंह ने मौके का जायजा लिया। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग सका है।