फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Try teenager assaulted

किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास

Sun, 13 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 13 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Try teenager assaulted
Rape - फोटो : Times of India
एक किशोरी के साथ उसके घर में घुसकर दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है।
विज्ञापन

थाना दरियाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शनिवार की शाम अपने घर पर अकेली थी। किशोरी का आरोप है कि इस दौरान उसके घर पहुंचे गांव के ही पिंटू व मुरारी लाल ने उसके साथ दुराचार का प्रयास करना शुरू कर दिया। जिस पर किशोरी ने शोर मचाया तो परिवारीजनों के साथ गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता ने परिवारीजनों व गांव के लोगों को आप बीती बताई जिसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने दोनोें आरोपियों के खिलाफ रेप के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज लिया गया हैं। कहा कि दोनों युवकों को गिरफ्तार करके रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं। वहीं किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही।


रेप का आरोप, रिपोर्ट दर्ज नहीं
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना कुर्सी क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय एक युवती ने पुलिस से शिकायत किया है कि उसके गांव के ही एक युवक ने उसे झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और फिर उसके साथ कई बार दुराचार किया। पीड़िता का कहना है कि इस बार आरोपी उसे अपने साथ कहीं भगा भी ले गया जिसके बाद वह किसी तरह से उसके चुंगल से छूटकर घर पहुंची और मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी। जिसके बाद परिवारीजनों ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान का कहना है कि प्र्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मामले की जांच करने के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed