फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three killed in road accident including teacher, 5 injured

हादसों में शिक्षक समेत तीन की मौत, पांच घायल

Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
three killed in road accident including teacher, 5 injured
बारांबकी में मंगलवार की सुबह ओबरी के निकट हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे के चलते मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसों में जहां एक शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक शिक्षक कौशांबी जिले का निवासी है और सीतापुर जिले में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


पहला सड़क हादसा मंगलवार की सुबह कुर्सी थाना क्षेत्र में निंदूरा के पास हुआ। जहां पर लखनऊ की ओर से आ रही एक वैन घना कोहरा होने के चलते सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वैन में सवार शिक्षक राजकुमार (40) पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम जलालपुर मजरे रेहड़ा थाना चरवा जिला कौशांबी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वह सीतापुर जिले के प्राथमिक विद्यालय चंदौली में तैनात थे। वहीं वैन चालक अमित पुत्र अशर्फीलाल निवासी ग्राम चांदपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरा हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में आलापुर के पास हुआ। जहां पर एक कार, बाइक व टैंपो में टक्कर हो गई। जिसमें खुशबू (18) पुत्री रामनाथ निवासी मेलारायगंज कोतवाली  बदोसरायं, विकास सिंह (26) पुत्र राजेंद्र सिंह गायत्री नगर, फैजान (18) पुत्र साबिर व महिमा (20) पुत्री राधेश्याम निवासी लखीमपुर खीरी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसा इतना भीषण था कि बाइक कार के नीचे जा पहुंची। हादसे के समय  बाइक सवार हेलमेट पहने था जिसे मामूली चोट पहुंची है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

तीसरा हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में बजहा चौराहे के पास हाईवे पर मंगलवार की देर रात हुआ। जहां बाइक से जा रहे दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।


मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों की उम्र 30 से 35 वर्ष के आस पास बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed