फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thirteen women claim to cut top hair

तेरह महिलाओं की चोटी कटने का दावा

Sun, 20 Aug 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thirteen women claim to cut top hair
कटी कई महिलाओं की चोटी

जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों रविवार को तेरह महिलाओं व युवतियों की चोटी कटने का दावा किया गया है। इन सभी का परिवारीजनों द्वारा सीएचसी में इलाज करवाया गया है।  असंद्रा थाना क्षेत्र के सुकलालपुुरवा मजरे मिर्चिया निवासी रुचि शुक्ला पत्नी प्रदीप की चोटी शनिवार की देर रात कट गई।

विज्ञापन


देवा कोतवाली के अक्षरीपुरवा निवासी रूबी की चोटी रविवार को कटने का दावा किया गया है। कोठी क्षेत्र के मचपुरा में भगवानदीन की बेटी सीमा देवी की चोटी कट गई। सतरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी जमीरा व शरीफाबाद की मालती की भी चोटी कट गई।
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बेहटा गांव के अंशू पुत्री श्रवण, खैराबीरू की दीपिका पुत्री रामसनेह व जरौली की रेनू पत्नी अशोक की दूसरी बार चोटी कटने का दावा किया गया है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के सरदारगंज निवासी राजेश्वरी पत्नी पवन कुमार, बहावपुर निवासी सुमन पत्नी जैसीराम की चोटी काट ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के सैदहा की रेशमी की चोटी कट गई। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की मुस्कान पुत्री समरबहादुर,घोसियाना वार्ड की सहमीन पुत्री अजीज की चोटी कटने का दावा किया गया है। परिवारीजनों ने इन सभी की हालत बिगड़ने पर इनका इलाज संबंधित इलाके की सीएचसी में करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed