फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The suffering of the steam bath

उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Sat, 25 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 25 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The suffering of the steam bath
दोपहर बाद छाए बादलों ने दिए बारिश के संकेत - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले हुए झमाझम बारिश के बाद इंद्रदेव रूठ गए हैं। मौसम बारिश का बना, लेकिन आसमान से पानी की एक बूंद तक नहीं गिरी। जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। शनिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा। धूप बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ती गई।
विज्ञापन


साथ ही पारा भी चढ़ता गया। जिससे लोग हलकान रहे। दोपहर में छाए बादलों से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। साथ ही लोगों में बारिश होने की उम्मीद भी जगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पिछले मंगलवार हो हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज कई बार बदला। आसमान में बादल छाए, लेकिन शहरी क्षेत्र में बिना बरसे ही बादल चले गए। शनिवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही माहौल रहा। सुबह से ही तीखी धूप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय बढ़ने के साथ ही धूप की तल्खी बढ़ती गई। जिससे लोग चिपचिपी उमस भरी गर्मी से हलकान रहे। दोपहर एक बजे के बाद आसमान में बादल छाए साथ ही चल रही हवाओं से लोगो को राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 84 फीसद व न्यूनतम 67 फीसद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed