फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The pretext of marrying rape of teenager four months

शादी का झांसा देकर किशोरी से चार माह तक किया दुष्कर्म

Mon, 05 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 05 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The pretext of marrying rape of teenager four months
महिला से गैंगरेप
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी करने का झांसा देकर गांव का ही एक युवक चार माह तक उसके साथ दुराचार करता रहा। युवक के विवाह से मना करने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोमवार को दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके गांव के ही युवक आफाक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। और चार माह तक उसके साथ दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


जब पीड़िता विवाह करने की बात कहती तो आरोपी मना कर देता। काफी परेशान होने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। एसओ राकेश गुप्ता का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़छाड़
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सोमवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसके गांव के ही तीन लोगोें ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसओ राकेश गुप्ता का कहना है कि उनके पास कोई ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। कहा यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed