फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The face of the young man burned to death

युवक की हत्या कर जला दिया चेहरा

Tue, 10 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 10 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The face of the young man burned to death
बाराबंकी में युवक का अधजला शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक युवक की हत्या करने के बाद उसका चेहरा जला दिया गया। युवक का शव रामनगर थाना क्षेत्र में लहड़रा गांव के बाहर बराबद हुआ है। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पहचान छिपाने के लिए युवक के शव को जलाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी व सीओ ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन


थाना रामनगर क्षेत्र में लहड़रा गांव के पास एक युवक की हत्या करने के बाद शव फेंक दिया गया। सड़क किनारे मंगलवार की दोपहर जब युवक का शव बरामद हुआ तो ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणाें से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं लग सका है। करीब 27 वर्षीय इस युवक ने हरे रंग की जींस पैंट व नीले रंग का शर्ट पहन रखा था।


घटना की जानकारी पर एसओ रामनगर राजीव सिंह, एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह व सीओ दुगेश सिंह ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया। युवक की हत्या करने के बाद चेहरा जला दिया गया है। आरोपियों ने पूरा प्रयास किया है मृतक की न तो पहचान हो सके। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं बाहर करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed