{"_id":"b5e7989a557bebe12836ebb1b83539a6","slug":"the-contractors-beaten-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने इंजीनियरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदारों ने इंजीनियरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना दे रहे इंजीनियरों को ठेकेदारों ने बृहस्पतिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं, नाराज ठेकेदारों ने धरना स्थल पर लगाई गई कुर्सियों को तोड़ डाला। इसमें चार लोग घायल हो गए। इंजीनियर मामले की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे तो बताया गया कि एसपी चुनाव में भ्रमण पर है। जिस पर सभी इंजीनियर कोतवाली पहुंचे और एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं धरना दे रहे इंजीनियरों ने अधिशासी अभियंता पर धमकाने का आरोप लगाया है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि इंजीनियर पिछले कई दिनों से 48 सौ पे-ग्रेड की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी धरना दिया जा रहा था। आरोप है कि तभी लोक निर्माण विभाग खंड एक के अधिशासी अभियंता एनके यादव आए और धमकी देते हुए कहा कि परिसर में धरना दिया तो ठीक नहीं होगा और चले गए। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इसके कुछ देर बाद ठेकेदार भरतलाल अपने कई अन्य साथियों के साथ आए और धरना दे रहे जेई एसके श्रीवास्तव को मारने लगे।
विरोध करने पर इन लोगों ने जेई आदित्य कुमार, ओपी राय, शफीक अहमद और दर्शन सिंह को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं, धरना स्थल पर रखी कुर्सियों को भी इन लोगों ने तोड़ डाला तथा धमकी दी कि यदि दोबारा धरना देने के लिए नजर आए तो जान से मार दिया जाएगा। घटना में कई लोग घायल हो गए। इसकी शिकायत करने सभी इंजीनियर एसपी कार्यालय पहुंचे लेकिन एसपी चुनाव में भ्रमण पर होने के वजह से नहीं मिल सके। जिस पर सभी इंजीनियर कोतवाली पहुंच उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मौके पर जीपी श्रीवास्तव, एसके श्रीवास्तव, मनोज कुमार, दिलीप कुमार वर्मा, ओपी यादव आदि मौजूद रहे।