{"_id":"57015a934f1c1be226c81191","slug":"stolen-from-the-home-of-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से उड़ाया दो लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से उड़ाया दो लाख का सामान
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
- फोटो : symbolic photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर भिरिया गांव में शनिवार की रात एक घर के पीछे की खिड़की तोड़ घर में घुसे चोरों ने नगदी जेवर समेत करीब दो लाख का सामान पार कर दिया। चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी थी।
आहट पर जागे मकान मालिक ने हवाई फायरिंग की तो चोर भाग निकले। बाहर सो रहे परिवारीजनों ने कमरे की कुंडी खोल उन्हें मुक्त कराया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस में दी है।
मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम राजपुर भिरिया निवासी कन्हैयालाल परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। कुछ परिवारीजन बाहर बरामदों में सो रहे थे। शनिवार की बीती रात चोर घर के पीछे लगी खिड़की तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर के अंदर सो रहे लोगों के कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़ा। अंदर रखे बक्से आदि का ताला तोड़ा। आहट होने पर कन्हैयालाल की नींद खुल गई। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन बंद मिला। इस पर उन्होंने कमरे से हवाई फायरिंग की व शोर मचाया। इस पर चोर भाग निकले।
कमरे के बाहर सो रहे परिवारीजनों ने कुंडी खोली। पीड़ित कन्हैया लाल ने बताया कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी। चोर घर के अंदर रखी बीस हजार की नगदी समेत करीब दो लाख रुपये की नगदी जेवर व सामान ले गए।