फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sons and brothers had killed farmers

बेटे और भाइयों ने मारा था किसान को

Wed, 07 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 07 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sons and brothers had killed farmers
पुलिस गिरफ्त में हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
असोहना गांव में दस दिन पूर्व हुई किसान की हत्या उसी के बेटे और भाइयों ने साथी के साथ मिल कर की थी। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चारों अभियुक्तों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


28 अगस्त को असोहना गांव वासी किसान मंगल प्रसाद वर्मा का शव छप्पर के अंदर फंदे से लटकता मिला था। इस घटना में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस लाइन में एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने घटना का खुलासा कर बताया कि मृतक मंगल प्रसाद ने 10 बीघे जमीन में से छह बीघे जमीन बड़े लड़के राकेश व सवा बीधे जमीन अंगद तथा शेष भूमि अपनी देखरेख में रखी थी।
विज्ञापन


उसने अपने छोटे लड़के अंगद को कोई हिस्सा नहीं दिया था। जिसे लेकर वह पिता से झगड़ा करता था। वह दो सालों से सीतापुर में अपनी बहन के यहां रहता था और कभी कभार अपनी खेती को देखने आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति विवाद को लेकर उसने अपने चाचा रविकरन उर्फ  राज कुमार, चचेरे भाई मथुरा व उसके साथी अमरीश कुमार अपने पिता मंगल प्रसाद की हत्या की साजिश रची थी। 28 अगस्त की रात को सोते समय मंगल का गला दबाकर चारों ने हत्या कर दी। आरोपी अंगद व मथुरा को कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया जबकि अभियुक्त रविकरन व अमरीश को उनके घर से दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed