फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six robbers arrested gang

अंतरजनपदीय गिरोह के छह लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 11 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six robbers arrested gang
देवा कोतवाली पुलिस ने रात में गश्त करते समय अंतरजपदीय गैंग के छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से नकदी, कारतूस व तमंचा भी बरामद हुआ है। पकड़े गए सभी लुटेरे पड़ोसी जिलों के हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी राजूबाबू सिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


देवा व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजपदीय गैंग को गिरफ्तार करने में देवा पुलिस को कामयाबी मिली है। एसपी ने बताया कि देवा कोतवाली के उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र यादव, एचसीपी कैफिलबरा, कांस्टेबल विजय कुमार, माता प्रसाद, जैद सिद्दीकी, नरसिंह यादव शुक्रवार रात गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच दो बाइक पर सवार छह लोग तेज रफ्तार से निकले। जिन्हें शक के आधार पर रोका गया। पुलिस ने सभी की जामा तलाशी ली तो इनके पास से चार मोबाइल, एक देशी तमंचा, दो अदद जिंदा कारतूस व 37 सौ रुपये बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों में राजू चौहान, प्रेमचंद्र उर्फ बऊवा लोनिया, ननकऊ उर्फ विजय कुमार व ढोढ़े चौहान निवासी कपेरा थाना गोसाईगंज लखनऊ व मोनू चौहान उस्मानपुर थाना कोठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed