फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   refused to marry, cut throat of aunt

शादी से मना करने पर मामी का काटा गला

Mon, 05 Oct 2015 11:36 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओबरी निवासी वसुंधरा (40) पत्नी स्व. कमला यादव सोमवार की सुबह खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में मिले महिला के भांजे ननकू यादव निवासी कोठीडीह ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से घबराकर महिला जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन


युवक ने उसके गले पर वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। यही नहीं हमलावर ने महिला की साड़ी से उसका गला भी कसने का प्रयास किया। लेकिन महिला का शोर सुन आस पास के ग्रामीणों को दौड़ने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत चिंताजनक  है। मामले मेें पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ महिला पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी अपने घर से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की बात कही जा रही है।

विवाह करने का दबाव बना रहा था भांजा
पीड़िता वसुंधरा यादव ने बताया कि उस पर जानलेवा हमला करने वाला भांजा ननकू यादव पुत्र रमेश यादव उसका टैंपो चलाता था। वसुंधरा के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था जिससे वह घर में अकेली ही रहती थी। टैंपो चलाने के चलते भांजा ननकू अपनी मामी के साथ ही रहता था। महिला ने बताया कि उसका भांजा उससे विवाह करने का दबाव बना रहा था जिससे वह मना कर रही थी। इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह जब महिला खेत की तरफ गई तो भांजे ने चाकू से हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया। यही नहीं आरोपी ने महिला का गला भी कसने का प्रयास किया।


ओबरी गांव निवासी एक महिला खेत की तरफ जा रही थी तभी उसके भांजे ने उस पर चाकू से हमला किया है। महिला का गला कट गया है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच में पता चला है कि महिला ने अपने भांजे को टैंपो चलाने से मना किया था जिसके चलते यह वारदात हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता के साथ उसका भांजा विवाह करना चाहता था कि नहीं इस बात के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
-अनिरुद्ध कुमार सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed