फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   porn videos viral

जिले के एक और बाबा का अश्लील वीडियो वायरल

Sat, 11 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 11 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
porn videos viral
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
 हर्रई आश्रम के परमानंद बाबा की हकीकत अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि जनपद के एक और कथित बाबा की घिनौनी हकीकत उजागर हो गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक आश्रम का महंत बलात्कारी निकला। न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर इस कथित बाबा का वीडियो वायरल होने पर यह ढोंगी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


यह बाबा भी बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया यह ढोंगी पिछले चार दिनों से अपने गांव में रह रहा था लेकिन चैनल पर इस ढोंगी बाबा की अश्लीलता दिखाए जाने वह यहां से शनिवार को सुबह रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


समाचार चैनल पर इस बलात्कारी बाबा का चेहरा देख कर जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने बताया कि चैनल पर दिखाया गया बाबा उन्हीं के गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कथित बाबा करीब 15 साल पहले अपने एक रिश्तेदार के साथ अमरकंटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जानकारी मिली कि वह मध्यप्रदेश के इंदौर जनपद के एक मठ में रह रहा है। लोगाें ने बताया कि इस ढोंगी ने धीरे-धीरे इस मठ पर कब्जा कर लिया और यहां का मठाधीश बन गया। इसी के साथ इसके परिवार के आर्थिक हालात में काफी बदलाव आया।

मठ में रहने के दौरान भी यह ढोंगी बाबा माह-दो माह में अपने गांव   आता रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार-पांच दिनों से यह बाबा अपने गांव में ही रह रहा था। लेकिन तब गांववालों की इसकी हकीकत पता नहीं थी। एक दिन पूर्व ही एक न्यूज चैनल पर इस ढोंगी द्वारा युवती से बलात्कार का अश्लील वीडियो दिखाया गया।


तब जानकारी हुई कि वह अपनी करतूत से बचने के लिए गांव में आकर छिपा था। इस ढोंगी को भी चैनल पर खबर दिखाए जाने और ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने की भनक लगते ही वह यहां से भी भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह यह ढोंगी बाबा गांव से लग्जरी कार में बैठ कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed