फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   police giving the chance to save accused

आरोपियों को बचने का मौका दे रही पुलिस

Sat, 11 Jul 2015 11:35 PM IST
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

कोठी थाने में महिला को जिंदा जलाने के आरोपी थानाध्यक्ष रायसाहब यादव और दरोगा अखिलेश राय को बचने का पूरा मौका पुलिस प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है। महिला ने मौत के पहले मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दिया था उस आधार पर अभी तक न तो किसी आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा बढ़ी है और न ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कोई प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को देने की सुगबुगाहट है।

विज्ञापन


छह दिन पहले जिले के कोठी थाने में क्षेत्र के गहा बसंतपुर गांव की रहने वाली एक महिला अपने पति को छुड़ाने पहुंची थी। आरोप है कि यहां पर महिला को थानाध्यक्ष रायसाहब यादव व एसआई अखिलेश राय ने महिला को जिंदा जला दिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

 महिला के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर हत्या व रेप का प्रयास की धारा लगानी थी। लेकिन मामले में किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ न तो कोई धारा बढ़ी और न ही उनकी गिरफ्तारी के लिए ही कोई प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तापक्ष के करीबी होने का फायदाः महिला को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी थानाध्यक्ष रायसाहब यादव प्रदेश की सपा सरकार में एक मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। ऐसे में पूरा दबाव पुलिस प्रशासन पर रायसाहब को बचाने के लिए है।

सत्तापक्ष के करीबी होने का फायदा

महिला को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी थानाध्यक्ष रायसाहब यादव प्रदेश की सपा सरकार में एक मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। ऐसे में पूरा दबाव पुलिस प्रशासन पर रायसाहब को बचाने के लिए है। रायसाहब की पहुंच का फायदा आरोपी एसआई अखिलेश राय को भी मिल रहा है और उसके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

जुटाए जा रहे है साक्ष्य

इस मामले की विवेचना कर रहे एसओ लोनीकटरा अरुण द्विवेदी लगातार कह रहे हैं कि उनके द्वारा अभी तक मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बीते चार दिनों में अभी तक इतने साक्ष्य नहीं जुटाए जा सके हैं जिसकी बदौलत आरोपी एसओ व एसआई की गिरफ्तारी या उनके खिलाफ मुकदमे में और धाराएं बढ़ाई जा सके।

 

सीबसीआईडी जांच को जा सकता है मामला

कोठी थाने में महिला को जिंदा जलाने का मामला सीबीसीआईडी जांच को जा सकता है। एएसपी शफीक अहमद का कहना है कि इस संबंध में एक रिपोर्ट शासन से मांगी गई थी जो भेज दी गई है। एएसपी ने कहा कि मामले में विवेचक द्वारा जांच पड़ताल करने के साथ ही सबूत जुटाए जा णे है। कहा जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed