फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One million of the stolen goods

एक लाख का सामान चोरी

Fri, 06 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 06 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
One million of the stolen goods
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में हुई चोरी के बाद घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के मुरादाबाद गांव के एक मकान में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी व जेवरात समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव जाकर मामले की जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के रहने वाले राजेश मौर्या के घर बुधवार की देर रात छत के रास्ते घुसे चोर कमरे की अलमारी तोड़कर उसमें रखी पंद्रह हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जब राजेश को घर में हुई चोरी की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव का कहना है कि जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed