फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One killed in land dispute, 11 injured

जमीन के झगड़े में अधेड़ का कत्ल, 11 घायल

Sun, 19 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 19 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
One killed in land dispute, 11 injured
बाराबंकी के सैदनपुर गांव मेें घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सैदनपुर गांव मेें शनिवार की देर रात दो पक्षों मेें घर के बाहर सहन की जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस वारदात में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं दोनों पक्षों से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या की धारा में एक पक्ष के सात लोगोें पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


थाना सफदरगंज क्षेत्र के सैदनपुर गांव में रामविलास व मेराज के बीच घर के बाहर सहन की जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार की देर रात मेराज इसी विवादित भूमि पर नाली का निर्माण करा रहे थे। रामविलास ने जब नाली न बनाने की बात कही, तो मेराज पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा, बांका, फरसा समेत कई धारदार हथियारों से रामविलास व उनके परिवारीजनोें पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हुई। जिसमें रामविलास(45) पुत्र शिवप्रताप, पूनम (18) पुत्री रामविलास, सुनील (25) पुत्र कमलेश, रीता (22) पत्नी सुनील, मातारानी (38) पत्नी कमलेश, कमलेश (40) पुत्र तुलसीराम, पिंकी (16) पुत्री रामविलास व विमलेश(14) पुत्र रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के निसार(40), किस्मतुल(45) पत्नी मेराज, यासमीन (17) पुत्री निसार व अमतुल(35) को भी चोट पहुंची है। गांव में मारपीट होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी होने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और  जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां रामबिलास की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया जहां रात मेें ही उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद, सीओ तौकीर अहमद खान आदि पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।

एएसपी ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल भी तैनात किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष के मेराज, ताबेद, शादाब, निसार, यासमीन व एक अन्य के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज हुुई है। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के चार लोगोें के खिलाफ मारपीट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष सफदरगंज जैनुद्दीन अंसारी ने कहा कि सैदनपुर गांव में सहन की भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस घटना में दोनोें पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने एक पक्ष पर हत्या समेत कई धारा और दूसरे   पक्ष पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed