दांत से काट ली नाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। गाम अहिरनपुरवा मजरे उमरवल किरिसिया में रविवार शाम आम की बाग से गिरा आम उठाने के लिए हुई मारपीट में एक युवक ने दूसरे का दांत से नाक काट कर उसेे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का उपचार कराया जा रहा है।
सुबेहा थाना के ग्राम अहिरनपुरवा मजरे उमरवल किरिसिया निवासी शिवकुमार रविवार शाम खेत से लौटने के दौरान गांव के रिप्पन की आम की बाग से गुजर रहे थे। रास्ते में कुछ आम गिरे थे जिसे शिवकुमार उठाने लगे। मौके पर पहुंचे रिप्पन से झगड़ा हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंचा। रिप्पन ने दांत से शिवकुमार का नाम काट कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का उपचार कराया है। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल खान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।