फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Inspector, including 11 registered cases of murder

कोतवाल समेत 11 पर हत्या का केस

Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
देवा क्षेत्र के कुसुंभा गांव में शुक्रवार को पुलिस के दौड़ाने पर तालाब में कूदने से युवक की मौत के मामले में निलंबित देवा कोतवाल, हल्का दरोगा व एक सिपाही समेत 11 लोगोें के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर ये कार्रवाई हुई है। वहीं, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर जावेद खान को देवा कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि देवा के ग्राम कुसुंभा में पांच जनवरी को चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान शिवनाथ यादव व मौजूदा प्रधान के पति संत कुमार गौतम के समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें पूर्व प्रधान पक्ष के आठ लोग घायल हो गए थे। घायल लक्ष्मीकांत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम दरोगा जितेंद्र बहादुर सिंह व सिपाही अशफाक आरोपियों की तलाश में गांव गए थे। जहां पुलिस टीम को विपक्षियों के साथ आते देख गांव के कुलदीप यादव (19) व अंकित गुप्ता (17) घबराकर भागने लगे थे। पुलिस के दौड़ाने पर दोनों युवक तालाब में कूद गए थे। डूबने से अंकित की मौत हो गई थी जबकि कुलदीप को सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात ही एसपी ने देवा कोतवाल बीपी यादव को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच कराने की बात कही थी। देर रात मृतक अंकित के पिता गुड़ान गुप्ता ने कोतवाल बीपी यादव, दरोगा जितेंद्र सिंह, सिपाही अशफाक, पूर्व ग्राम प्रधान शिवनाथ यादव, हांडा यादव, चंद्रशेखर, सुशील, गुड्डू, गोटी, लक्ष्मीकांत व शैलेश के खिलाफ तहरीर दी थी।


आरोप लगाया था कि इन लोगों ने अंकित को असलहों के बट से पीटने के बाद तालाब में डुबोकर मार डाला। देवा कोतवाल जावेद खान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके पड़ताल की जा रही है। कोतवाल ने कहा कि, जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed