फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Husband threatening to shoot, female rape

पति को गोली मारने की धमकी दे महिला से रेप

Thu, 03 Sep 2015 10:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
पति के साथ रात को घर लौट रही एक महिला के साथ युवक ने दुराचार किया। पीड़िता का आरोप है कि पति के विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा से गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


दरियाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला बुधवार रात भिटरिया के एक हास्पिटल से इलाज कराने के बाद पति के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। महिला का आरोप है कि रास्ते में मिले टिकैतनगर क्षेत्र में बेलखरा निवासी कृष्ण कुमार ने जबरन रोक लिया। पति ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा से गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद पति के सामने ही महिला से आरोपी ने दुराचार किया।
विज्ञापन


शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने रात में ही थाने पहुंचकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला बुधवार रात पति के साथ घर लौट रही थी। महिला ने आरोप लगाया है कि रास्ते में एक युवक ने पति पर तमंचा से धमकाकर उसके साथ रेप किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
राजीव कुमार सिंह, एसओ दरियाबाद


खेत गई किशोरी से दुराचार, रिपोर्ट दर्ज
जिले में बेलगाम अपराधियों पर पुलिस काबू नहीं कर पा रही है। रामनगर थाना क्षेत्र में एक गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी बुधवार शाम घास काटकर अपने खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक पंपिग सेट पर किशोरी पानी पीने लगी। इस बीच यहां पहुंचे गांव के ही सुभाष लोनिया ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। इस बीच जब गांव का ही एक व्यक्ति उधर आ रहा था तो आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग निकला।


जिसके बाद पीड़िता ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पीड़िता व उसके पिता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है। कहा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed