{"_id":"b083b3128578664863c06e306286103d","slug":"he-went-on-two-sides-of-the-land-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों में तीन महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल किए जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी इजहार व अब्दुल कयूम से जीमन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से काफी लोग एकत्र हो गए और मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के इजहार, सहबाबू, तबस्सुम, महेर जहां को गम्भीर चोटे आई है। वहीं दूसरे पक्ष के मो. सगीर, मो. कलीम, हलीम, मोसिना खातून को भी चोटें आई है। पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। इस संबंध में कोतवाल डीसी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कहा अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।