{"_id":"5760477a4f1c1bee7111b6a1","slug":"found-illegal-cache-of-artillery-five-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों का मिला जखीरा, पांच हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहों का मिला जखीरा, पांच हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सफदरगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से देशी व विदेश ब्रांड के आधा दर्जन से भी अधिक अत्याधुनिक अवैध असलहे बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस बात का खुलासा नहीं कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो बुधवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
जिले में करीब एक साल पहले भी पुलिस ने अवैध असलहे बरामद किए थे। उस समय पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में कुछ आजमगढ़ निवासी थे। पुलिस को पता लगा था कि यह असलहे पश्चिम बंगाल व मुंगेर, बिहार से लाए जा रहे हैं। एक बार फिर पुलिस के हत्थे अवैध असलहोें की खेप लगी है।
पुलिस विभाग के विश्वस्त सूत्रों की माने तो सफदरगंज पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर वहां से पांच युवकोें को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से करीब आधा दर्जन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में रिवाल्वर व पिस्टल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों व असलहों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी अभी इस बारे मेें कुछ भी नहीं बता रहा है। एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि पुलिस टीम अपराध नियंत्रण पर काम कर रही है जल्द ही कुछ अपराधी पकड़े जाएंगे। असलहों की बरामदगी के बारे में कप्तान ने इंकार किया है।