फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fake minister did not riceive bail

फर्जी मंत्री इकबाल को नहीं मिली

Mon, 22 Jun 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 22 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। टोल प्लाजा पर फायरिंग और हंगामा करने के मामले में जेल भेज गए फर्जी मंत्री इकबाल की जमानत पर सुनवाई सोमवार को टल गई। अगली सुनवाई की तिथि 27 जून तय की गई है। वकीलों के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किए जाने के चलते जमानत मामले में सुनवाई नहीं हो सकी है। वहीं, मामले में पूर्व में गिरफ्तार हुए दो अभियुक्तों की जमानत सुनवाई पहले से ही 25 जून को तय है।

बताते चले कि जैदपुर थाना क्ष्ेात्र मेें अहमदपुर टोल प्लाजा पर बीते 8 जून को हुए विवाद व फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में लखनऊ के नख्खास निवासी फर्जी राज्यमंत्री इकबाल को पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, बलवा व सेवन क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज है। इकबाल को लखनऊ से पकड़ा गया था। मामले में दो आरोपियों रिजवान व जोगिंदर की गिरफ्तारी पहले ही चुकी थी जबकि दो आरोपी अभी तक फरार हैं। सोमवार को इकबाल की जमानत मामले में सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में होनी थी, लेकिन विवेचक द्वारा मामले में प्रपत्र न भेजने व कोर्ट मेें वकीलों के न्यायिक कार्यों के बहिष्कार के चलते आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी है। मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि 27 जून तय की गई है। बताते चले कि मामले में पूर्व में गिरफ्तार हुए सह अभियुक्तगण रिजवान व जोगिंदर की जमानत पर सुनवाई की तिथि इसी अदालत में पहले से ही 25 जून लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed