फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Eight injured in clash over electoral rivalry

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट में आठ घायल

Sun, 22 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 22 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in clash over electoral rivalry
क्राइम
चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से करीब आठ लोग घायल हो गए। आरोपियों ने एक पक्ष को थाने जाने से रोकने के लिए घर का घेराव कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर भेजा गया जहां से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारेका पुरवा मजरे रौजा निवासी धर्मराज का पुत्र इंदल रविवार को किसी काम से घर से बाहर खड़ा था। तभी पड़ोसी रामचंद्र इंदल पर अश्लील गाना बजाने का आरोप लगाते हुए उससे गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर रामचंद्र ने अपने साथियों चंद्रशेखर, मुलायम व अन्य लोगों के साथ इंदल (22) पर जानलेवा हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंची धर्मावती (28), रामसरन (45) व श्रीकेशन (50) को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। बचाव करते हुए दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर (35), सुंदारा (70), रामचंद्र (48)व मुलायम (20) भी घायल हो गए।

धर्मराज व इंदल का आरोप है कि उसके पूरे परिवार घर में बंद कर दिया गया और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी देते घर के बाहर लाठी-डंडा लेकर आरोपी बैठे रहे। धर्मराज ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दी।

मौके  पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर भेजा जहां चिकित्सकों ने एक पक्ष की धर्मावती, रामसरन व दूसरे पक्ष की सुंदारा को गंभीर चोट आने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


कोतवाल मोहन वर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है। एक पक्ष ने चुनावी रंजिश व दूसरे पक्ष ने अश्लील गाने बजाने के संबंध में तहरीर दी है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed