फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Driver beaten

चालक को पीटा

Fri, 26 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 26 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। इंट्री के लिए पैसा न देना एक ट्रक चालक को मंहगा पड़ गया। इससे नाराज ट्राफिक सिपाहियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। चालक ने इसकी सूचना वाहन मालिक को दी। वाहन मालिक ने मामले की शिकायत एसपी और एएसपी से की है।

कैसरगंज बहराइच निवासी वाहन स्वामी मुन्ना का आरोप है कि चालक विनोद डीसीएम पर बिस्कुट लादकर लखनऊ से बहराइच के लिए जा रहा था। बाराबंकी बाईपास के पास ट्रैफिक के सिपाही बैठे हुए थे। वाहन को रोक लिया और चालक से कागज दिखाने को कहा। आरोप है कि सिपाहियों ने कागज लेते हुए कहा कि इंट्री क्यों नहीं कराई। चलो पांच सौ रुपया इंट्री शुल्क दो तब कागजात वापस मिलेंगे। चालक विनोद ने जब इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद सिपाहियों उसकी जमकर धुनाई कर दी। विरोध पर उसके कपड़े तक फाड़ डाले। मामला मीडिया तक पहुंचा तो ट्रैफिक सिपाहियों के हाथ पांव फूल गए। मामले को दबाने और सुलह समझौता किए जाने का दबाव चालक और वाहन स्वामी पर बनाया जाने लगा। वाहन स्वामी मुन्ना ने कहा कि अवैध वसूली का विरोध करने पर बेवजह चालक को पीटा गया। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी और एएसपी से की है। इस बाबत टीएसआई बृजेश सिंह का कहना है कि चालक से वाहन के कागजात दिखाने को कहा गया था, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा रहा था। बाद में वाहन के कागजात दिखाने के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed