फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   criminals had not used mobile

अपराधियों ने नहीं इस्तेमाल किया था मोबाइल

Fri, 08 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
criminals had not used mobile
हरियाणा में एएसआई की मां की रेप के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला
शहर स्थित कोऑपरेटिव बैंक में दो गार्डों की हत्या कर लूट का असफल प्रयास करने वाले अपराधी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना के तीन दिन बाद ही पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। पुलिस की जांच मेें पता लगा है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी काफी हाईटेक है और वे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वारदात के समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया था। अब पुलिस करीब 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिले व पड़ोसी जनपदों के चर्चित अपराधियोें व गैंग लीडरों की भी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित कोऑपरेटिव बैंक में चार अप्रैल की देर रात घुसे बदमाशों ने यहां तैनात पीआरडी के दो जवान देशराज व ओमप्रकाश की निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए एसटीएफ की दो व जिला पुलिस की कई टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी काफी हाईटेक है। बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उठा ले गए थे। मृत एक गार्ड का मोबाइल फोन उसके पास नहीं मिला है जिससे पुलिस को लग रहा है कि बदमाश उसका मोबाइल ले गए है।


लेकिन घटना के बाद से अभी तक मोबाइल फोन ऑन नहीं किया गया है। पुलिस ने वारदात के समय के दौरान आसपास के मोबाइल नंबरों को ट्रैस किया है लेकिन इससे भी कुछ अहम सुराग नहीं मिल सके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed