फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Baba-looking man who turned out in porn videos

अश्लील वीडियो में दिखने वाला शख्स बाबा ही निकला

Fri, 15 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 15 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Baba-looking man who turned out in porn videos
बाबा परमानंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
हर्रई आश्रम के ढाेंगी बाबा परमानंद की मुसीबत शुक्रवार को और बढ़ गई। पुलिस ने दो महीने पहले वायरल हुए उसके अश्लील वीडीओ की सात सीडी बनाकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजी थी।
विज्ञापन


वहां की रिपोर्ट में वीडियो में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखने वाला बाबा परमानंद तिवारी ही निकला। वीडियो में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई आश्रम पर बच्चे पैदा करने के नाम पर महिलाआें का शारीरिक शोषण करने वाले ढाेंगी बाबा परमानंद का वीडीयो बीते 12 मई को वायरल होने के बाद उसकी कारस्तानी जगजाहिर हुई थी। पुलिस ने 15 मई को बाबा पर शिकंजा शुरू किया था।  इसके बाद बाबा अपने समर्थकों के साथ चित्रकूट भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में बाबा के बेटे विजय तिवारी व उसके दो शिष्यों को भी पुलिस जेल भेज चुकी है लेकिन बाबा की पत्नी मधु तिवारी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने बाबा के सात अश्लील वीडियोे की सीडी बनाकर लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ जांच के लिए भेजी थी।


वहां की जांच रिपोर्ट में यह साबित हो गया है कि महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखने वाला शख्स हर्रई निवासी बाबा परमानंद तिवारी ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में किसी प्रकार की छेड़छाड़ या एडिटिंग नहीं की गई है। एसपी अब्दुल हमीद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed