{"_id":"577559c64f1c1b747179a9f3","slug":"a-farmer-killed-in-benny-s-daughter-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी की बहू की कार की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेनी की बहू की कार की टक्कर से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा की बहू की कार की टक्कर से गुरुवार को बदोसराय कस्बे के पास एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है जबकि उसका चालक भाग निकला है।
मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सपा के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद बेनी प्रसाद वर्मा की बहू पूर्व ब्लॉक प्रमुख चित्रा वर्मा बृहस्पतिवार की दोपहर लखनऊ से अपनी कार से सिरौलीगौसपुर गांव जा रही थीं।
कार चालक चला रहा था और चित्रा वर्मा पीछे सीट पर बैठी थीं। तभी बदोसराय कस्बे के पास सफदरगंज मार्ग पर साइकिल से खेत जा रहे किसान लक्ष्मीनरायन (45) पुत्र खेलावन यादव को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आस पास के लोगों ने घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं हादसा करने के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लिया है। कार के साथ बेनी बाबू की बहू चित्रा वर्मा भी कोतवाली गईं हालांकि उनके खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतक के पुत्र राहुल यादव ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी संजय यादव का कहना है कि अज्ञात कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।