फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बस में सवार शिक्षकों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा

बस में सवार शिक्षकों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा

Tue, 21 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बस में सवार शिक्षकों ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा
बस सवार शिक्षकों ने टोल
विज्ञापन

प्लाजा पर किया हंगामा
फोटो-54
अमर उजाला ब्यूरो
उधौली(बाराबंकी)। फैजाबाद से लखनऊ को जा रही शिक्षक संघ की एक बस सोमवार की सुबह अहमदपुर टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए बूम तोड़ कर निकल गई। टोल पर मौजूद फेरी लगाने वालों को टोल कर्मी समझ कर पिटाई भी की और उसके बाद सभी शिक्षक दोनों बसों का बिना टैक्स के दिए चले गए। इसके बाद शाम लगभग 6 बजे लखनऊ से फैजाबाद जा रहे दोनों बसों से टैक्स की मांग की गयी तो कहा की सुबह बिना टैक्स के गए थे हम सब लोकल हैं, टैक्स नहीं देंगे। इसी बात पर टोल प्लाजा कर्मी व शिक्षकों में कहा सुनी होने लगी। विवाद पर हाईवे पर जाम लगने लगा तो मामले को शांत करने के लिए प्लाजा मैनेजर सर्वेश शर्मा ने सभी को समझाया। उन्होंने बताया कि बवाल न हो इस लिए आधा ही टैक्स ले लिया गया और मामले को शांत कर दिया गया। चौकी प्रभारी अहमदपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया इस मामले की जानकारी नहीं है।

-------------------
सांप काटने से युवक की मौत
बेलहरा (बाराबंकी)। शौच के लिए गए युवक को सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र बेलहरा निवासी सुरेश वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र रोहित वर्मा रविवार की रात खेत जा रहा था जहां रास्ते में उसकी सांप काटने से मौत हो गई। युवक की मौत पर परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed