{"_id":"59441a744f1c1bcf478b46d1","slug":"81497635444-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर मिले दो अज्ञात शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों पर मिले दो अज्ञात शव
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी में उतराते मिले दो शव, शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर/रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को दो अज्ञात शव मिले। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोठी थाना क्षेत्र के अदामपुर भटपुरा के नवाबगंज रजबहा में शाम को करीब 5 बजे एक शव बहता हुआ ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना कोठी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोठी थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि मृतक 60 वर्षीय वृद्ध है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। वह कुर्ता व अंडरवियर पहने हुए है। उधर, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हथौंधा के समीप कल्यानी नदी में एक युवक का शव देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर हथौंधा चौकी इंचार्ज पीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक पैंट व शर्ट पहने हुए है। शव दो दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है।