{"_id":"5772bbb34f1c1bcb7379c5dc","slug":"79-thousand-rupees-widraw-changed-the-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 79 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 79 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को एक युवक फिर जालसाजों का शिकार हो गया। युवक की पत्नी के खाते से जालसाज ने कार्पोरेशन बैंक में लगे एटीएम से 79 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने शाखा प्रबंधक सहित कोतवाली पुलिस से की है।
कोतवाली रामसनेहीघाट में की गई शिकायत में पूरे कोट मजरे छन्दवल गांव निवासी अखिलेश कुमार ने कहा कि पत्नी रेखा का खाता संख्या 32883254317 भारतीय स्टेट बैंक रामसनेहीघाट में है। वह सोमवार को साढ़े तीन बजे पत्नी का एटीएम कार्ड लेकर भिटरिया स्थित कार्पोरेशन बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया था वहां पर एटीएम मशीन से उसने 1000 हजार रुपये निकाले तथा कार्ड मशीन पर रखकर पैसा गिनने लगा।
इसी बीच पीछे खड़े एक व्यक्ति ने धोखे से मशीन पर रखा कार्ड बदल कर उसी तरह का दूसरा कार्ड वहीं पर रख दिया। पीड़ित ने जब दोबारा पैसा निकालने के लिए कार्ड लगाया तो वह गलत बता रहा था तथा पैसा नहीं निकला इसके थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी के मोबाइल पर दस-दस हजार रुपये निकलने के तीन बार मैसेज के साथ साथ 15-15 हजार रुपये किसी चन्दन नाम के खाते पर ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो पत्नी ने फोन कर पूछा कि इतना पैसा क्या करोगे निकालकर, जिसके बाद पीड़ित को जालसाजी की आशंका हुई। तो उसने स्टेट बैंक के हेल्पलाइन पर फोन कर एटीएम कार्ड बंद करने की शिकायत की। इस बीच उसकी पत्नी के खाते से 79 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। इसकी सूचना पीड़ित ने शाखा प्रबंधक से की तथा कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल टीपी सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।