फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   65 Lakh theft in sp leader and businessman's house

सपा नेता व व्यवसायी के घर से 65 लाख की चोरी

Wed, 24 Jun 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 24 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना के छबील चौकी गांव में मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने सपा नेता व भट्टा व्यवसायी के घर से 65 लाख से अधिक के जेवर, नकदी व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। भोर में जानकारी पर डीएम को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है। पीड़ित सपा नेता लखनऊ जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं।

मंगलवार रात लोनीकटरा थाना के छबील चौकी निवासी लखनऊ मोहनलालगंज से जिला पंचायत सदस्य गीता यादव व लखनऊ के ही सपा जिला उपाध्यक्ष भारत यादव के मकान में दीवार के सहारे छत पर चढ़ कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने घर के सभी कमरों को खंगाला तथा तीस लाख के जेवर, नकदी व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि इनके भाई सुनील व अनिल के कमरे में रखा लाकर व अल्मारी तोड़ कर आठ सौ ग्राम सोने व दो किलो चांदी के जेवर पांच-पांच हजार की चालीस साड़ी तथा 40 हजार नकद व कई अन्य कीमती सामान चोरी गया है। इनके समीप स्थित राम किशोर के मकान में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया तथा यहां से चोरों ने पैंतीस लाख के जेवर चांदी के सिक्के व नकदी चोरी कर ले गए। लखनऊ में ईंट के विक्रेता राम किशोर के मकान में अलग अलग कमरों में अलमारी बक्सा व बेड के अंदर बने बाक्स को तोड़ डाला तथा इनकी पत्नी, भाई रमाकांत की पत्नी व मां रामकली के करीब एक किलो सोने व तीन किलो चांदी के जेवर, पचास चांदी के सिक्के व दो लाख इकहत्तर हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए है। घटना के दौरान दोनो घरों के लोग छत पर सो रहे थेे जिससे किसी को चोरी की आहट नहीं मिल सकी है। भोर में घर की छोटी बच्ची के जागकर रोने से जागे परिवारजनों को चोरी की जानकारी मिली जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस व अन्य अधिकारियों को दी गई। सपा नेता के मकान में चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया तथा दोपहर तक पुलिस कर्मी मौके की जांच कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास करते रहे। मामले में पीड़ित पक्षों की ओर से करीब 65 लाख से भी ज्यादा की चोरी होने की बात पुलिस से बताई गई है।

विज्ञापन

नकली गहने फेंक गए चोर

छबील में दो मकानों में घुसे चोरो के आर्टीफीशियल गहनों को मौके पर ही फेंक देने से उनकी असली नकली जेवरों की परख की चर्चा रही है। वहीं भोर में घटना की सूचना के लिए पुलिस का मोबाइल ही नहीं उठा सका। जबकि डीएम ने तत्काल फोन सुन कर चोरी की घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटना की सूचना पर भोर में ही पुलिस गांव पहुंच गई थी तथा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर जांच कर चोरी की घटना को अंजाम देने वालों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चोरो को गिरफ्त में लेकर माल बरामद किया जाएगा।

- अरुण कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष लोनीकटरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed