{"_id":"5b673fd74f1c1b75568b5783","slug":"41533493207-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट 11 घायल
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट 11 घायल
बाराबंकी। मसौली कस्बे में खड़ंजा पर मवेशी बांधने को लेकर विवाद में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की छह महिलाओं समेत 11 लोग घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
मामला मसौली थानाक्षेत्र के कटरा मोहल्ले का है। रविवार को कटरा मोहल्ला निवासी इदरीश के घर के सामने लगे खंड़जा पर अब्दुल रहमान अपनी भैंस बधाने लगे।
इदरीश ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे भी चले।
इसमें इदरीश के पक्ष से उस्मान (30), गुफरान (25) पुत्र इदरीश, शहजहां (48), सफिया बानो (20), आसिया (23), राबिया (30) पत्नी गुफरान, हुस्नजहां (30) को चोटें आई हैं।
वहीं, दूसरे पक्ष से अब्दुल रहमान (66), अली वारिस, वारिस अहमद, अब्दुल रहमान घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पहले पक्ष से शाहजहां व दूसरे पक्ष से अब्दुल रहमान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच मवेशी बांधने को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।