{"_id":"5a2c25b84f1c1b87698c0b05","slug":"31512842680-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजी से किया दुराचार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने भतीजी से किया दुराचार, गिरफ्तार
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजी से किया दुराचार, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। घर में अकेली किशोरी को सगे चाचा ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को खून से लथपथ अवस्था में छोड़ कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पीड़िता को गंभीर अवस्था में इलाज व परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
शुक्रवार की रात को सुबेहा थाने के एक गांव के घर में वृद्ध दादी के पास सोई 12 वर्षीय किशोरी का मुंह दबाकर उसका सगा चाचा दूसरी कोठरी में खींच ले गया और जबरन कपड़े उतार कर दुराचार करने लगा। इस दौरान किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर भी हवस पूरी होने तक उसका मन नहीं पसीजा। वृद्ध दादी के जाग कर गुहार लगाने पर खून से लथपथ अवस्था मेें किशारी को छोड़ कर आरोपी फरार हो गया। किशोरी के पिता अपने बड़े पुत्र के साथ दूसरे शहर में मजदूरी करते हैं तथा मां अन्य दो भाई बहनों के साथ मायके गई थी। सुबह ग्रामीणों से जानकारी होने पर पीड़ित किशोरी के मामा नेे घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर स्थल निरीक्षण कर मौके पर मिला खून व कपड़े आदि जांच के लिए जमा किए और पीड़ित किशोरी को उसकी मां व परिवारीजनों के साथ लेकर थाने पर पहुंची। मां की तहरीर पर बलात्कार पॉस्को एक्ट आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी के गंभीर अवस्था में इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ओझा ने कहा मां की तहरीर पर किशोरी से घर में ही बलात्कार के आरोपी सगे चाचा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी समर बहादुर ने गांव पहुंचकर घटना की जांच कर किशोरी व उसकी मां से बात कर आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।