फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत

तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 26 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत
तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

- वन विभाग की टीम को कॉबिंग के दौरान मिले तेंदुए के पगचिह्न
- रातभर रतजगा कर ग्रामीणों ने काटी रात

बाराबंकी। जैदपुर के टिकरा उस्मा गांव के ग्रामीणों की नींद उस समय हराम हो गई जब तेंदुए ने दहाड़ लगाई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुुंच गए। रात को तेंदुए होने के साक्ष्य नहीं मिले। मंगलवार दोपहर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं।

हरख रेंज के टिकरा निवासी सिराज, शुएब व मुज्जमिल सोमवार देर रात हरख से लौट रहे थे। गांव के किनारे पहुंचते ही आम के बाग के पास तेंदुआ बाइक की लाइट देख दहाड़ लगाते हुए जंगल की ओर भाग निकला। युवकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने कॉबिंग की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। लोगों को सतर्क रखने की बात कहते हुए टीम लौट गई। रात भर ग्रामीण दहशत में रतजगा कर रात काटी। मंगलवार दोपहर रेंजर टीम के साथ पहुंच गए गांव के बाहर एक बाग से तेंदुए के पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों का डर और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में हरख रेंज के रेंजर ओमप्रकाश ने बताया कि टिकरा उस्मा के ग्रामीणों ने तेंदुए की दहाड़ सुनाई देने की सूचना दी थी। मंगलवार दोपहर टीम ने कांबिंग की जिसमें तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। कर्मचारी बराबर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed