फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   महिला के हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी पुलिस

महिला के हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी पुलिस

Tue, 15 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिला के हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी पुलिस
महिला के हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी पुलिस
विज्ञापन

- शहर कोतवाली क्षेत्र के बरहाहार गांव की घटना
बाराबंकी। विवाहिता की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की बात कही जा रही है। बताते चलें कि कोतवाली शहर क्षेत्र के बरहाहार गांव की रहने वाली सुनीता वर्मा (25) पत्नी अरविंद का शव शनिवार की शाम उसी के घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता रामप्रकाश निवासी काजीपुर थाना सतरिख ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इनका कहना है कि दहेज के लालच में बेटी की हत्या की गई है। सोमवार को विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया है। लेकिन अभी किसी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed