{"_id":"594abc324f1c1b465c8b45e8","slug":"201498070066-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सिक्योरिटी गार्ड घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में सिक्योरिटी गार्ड घायल
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। ड्यूटी से खाना खाने जा रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को टैंपो ने ठोकर मार दिया। हादसे में में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सोमैया चौराहे के निकट एक कंपनी में कार्यरत सुरक्षा कर्मी धर्मेंद्र चौहान (30) पुत्र रामायन चौहान बुधवार दोपहर ड्यूटी के बाद खाना खाने अपने कमरे पर जा रहा था। तभी जहांगीराबाद से बाराबंकी सवारियों को लेकर जा रहे एक टैंपो ने उसे ठोकर मार दी। सुरक्षा कर्मी उसी टैंपो में फंसकर काफी दूर तक घिसट गया। स्थानीय लोग जब तक टैंपो रोकते चालक भाग निकला। साथियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा कर्मी मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के चिश्ती पड़वी गांव का निवासी है।