{"_id":"593c3ba24f1c1bcd2c8b45c7","slug":"191497119650-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवती की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवती की दर्दनाक मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर की घटना
पिता ने कहा, मानसिक रूप से परेशान थी बेटी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी जिसके चलते उनसे आत्महत्या कर लिया है। इस माममले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर के पास रेल लाइन गुजरी है। इसी गांव के निवासी शिव भजन यादव की पुत्री प्रीती (21) शनिवार की सुबह घर से अचानक बाहर जाने की बात कहते हुए निकल गई थी। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह के समय खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो इस बारे में पुलिस व परिवारीजनों को बताया। मामले की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री मानसिक रोग से ग्रसित थी जिसका उपचार काफी दिनों से चल रहा था। पिता का कहना है कि शायद इसी के चलते बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। इनके द्वारा किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। इस संबंध में कोतवाल जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती मानसिक विक्षिप्त थी जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली है। कहा, पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के साथ मामले की जांच की जा रही है। मामले में परिवारीजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।