फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पिटाई के विरोध में रोडवेज बस चालकों ने किया चक्का जाम

पिटाई के विरोध में रोडवेज बस चालकों ने किया चक्का जाम

Wed, 09 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिटाई के विरोध में रोडवेज बस चालकों ने किया चक्का जाम
बाराबंकी। रोडवेज की अनुबंधित बस चलाने एक चालक की बुधवार की दोपहर बस स्टेशन पर कुछ लोगों ने पिटाई कर दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज साथी चालकों ने बसों का संचालन ठप कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी को शांत कराया है। इस दौरान करीब एक घंटे तक बसों का आवागमन प्रभावित रहा।

रोडवेज की अनुबंधित बस चलाने वाले संजय पाठक बुधवार की दोपहर बस लेकर देवीगंज के लिए निकल रहे थे। इस दौरान बस स्टेशन परिसर से बाइक लेकर निकल रहा युवक चालक से इस बात पर विवाद करने लगा कि बस खड़ी क्यों किए है।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई तो युवक ने अपने तीन अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर बस चालक की जमकर पिटाई कर दी व मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई के बारे में जैसे ही डिपो के अन्य बस चालकों को पता लगा तो वह आक्रोशित हो उठे व बसों का संचालन ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी पर पहुंचे एआरएम आरके वर्मा व पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया व कार्रवाई के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

बस चालक ने जो बाइक नंबर बताया है उस आधार पर पुलिस मारपीट करने वालों का पता लगा रही है। चालकों के प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


एआरएम ने बताया कि बस चालक से जिन लोगों ने मारपीट की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed