फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दुकान से लापता हुए व्यापारी पुत्र का नहर में मिला शव

दुकान से लापता हुए व्यापारी पुत्र का नहर में मिला शव

Mon, 25 Mar 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
दुकान से लापता हुए व्यापारी पुत्र का नहर में मिला शव
फतेहपुर (बाराबंकी)। एक दिन पूर्व अपनी दुकान से लापता हुए व्यापारी पुत्र का शव सोमवार को दरियाबाद समानान्तर नहर में मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला पचघरा निवासी सौरभ गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता शनिवार को दुकान से अचानक गायब हो गया था। परिवारीजनों को कोई अनहोनी की आशंका होने पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। खोजबीन के दौरान परिवारीजनों को सौरभ की शर्ट, घड़ी व नकदी चक काजीपुर गांव के पास दरियाबाद समानान्तर नहर पटरी के पास पड़े मिले थे।
विज्ञापन


इसकी सूचना परिवारीजनों ने पुलिस को दी थी। सोमवार की सुबह उसका शव दरियाबाद समानान्त नहर में मिला। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसकी पहचान सौरभ के रूप में की। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि नहर में गिरे युवक का शव मिला था जिसे पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed