फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दो घरों में आगे लगने से जला हजारों का सामान, बालिका झुलसी

दो घरों में आगे लगने से जला हजारों का सामान, बालिका झुलसी

Tue, 02 Apr 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
दो घरों में आगे लगने से जला हजारों का सामान, बालिका झुलसी
गर्मी की शुरुआत होते ही आग लगने की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। अप्रैल के पहले दिन दो गांवों के अलग-अलग घरों में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। इस दौरान एक बालिका भी झुलस गई।
विज्ञापन



कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम जेठबनी निवासी राजकरण के पक्के मकान के छत पर छप्पर में आग लग गई। उस समय छप्पर के नीचे राजकरण के तीन बच्चे नैतिक, शशि और बेटी रिया मौजूद थी। बड़े और दोनों बच्चे तो तुरंत भाग निकले लेकिन छोटी बच्ची फंस गई हालांकि तत्काल परिवारीजनों ने उसे बाहर निकाल लिया फिर भी आग की लपटों में वह झुलस गई। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल कर्मी भी पहुंचे लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का मुआयना किया तथा रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी। वहीं देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरतला निवासी सुनील गौतम घर में आग लग गई जब तक कुछ कर पाते तब तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें राशन भी शामिल था। आग से घर में कीमती कपड़े, राशन ,फ्रिज, मेज आदि भी जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश कुमार शर्मा ने बताया मौके पर पहुंचकर जांच कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed