फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम की मौत

खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम की मौत

Fri, 22 Sep 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम की मौत
खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम की मौत
विज्ञापन

बाराबंकी। परिवारीजनों की लापरवाही से एक मासूम बच्ची बुधवार शाम खौलते तेल की कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी संतोष की चार वर्षीय पुत्री भूमि बुधवार को घर में खेल रही थी। घर में पकवान बनाने के लिए भट्ठी पर कढ़ाई में तेल खौल रहा था जिसमें अचानक बच्ची गिर गई। चीख पुकार के बाद जब तक परिवारीजन उसे बाहर निकालते वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह आठ बजे बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे जबरन लेकर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। ईएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि बच्ची को शाम करीब नौ बजे भर्ती किया था जिसकी मौत गुरुवार को हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed