{"_id":"5cfc0a0abdec22072d1bad1e","slug":"15600215075-barabanki-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस ने शुरु की कॉम्बिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बालक के नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस ने शुरु की कॉम्बिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक के नहर में डूबने की आशंका, पुलिस कर रही तलाश
बाराबंकी। एक बालक के नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस ने रात में उसकी तलाश शुरू कराई। देर रात बालक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी थी।
दरियाबाद क्षेत्र के खत्रीपुर गांव निवासी के धनलाल यादव का 10 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार शनिवार सुबह खेत गया था। दोपहर तक वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। कुछ राहगीरों ने शारदा सहायक नहर में एक शव को उतराते देखने की बात कही। इस सूचना पर परिवारीजनों को बालक के नहर में डूबने की आशंका हुई। देर शाम बालक के पिता ने दरियाबाद पुलिस को सूचना दी। दरियाबाद पुलिस ने गांव के पास नहर की दोनों पटरियों के किनारे टार्च की रोशनी के सहारे तलाश शुरू कराई लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव का कहना है कि बालक के डूबने की आशंका पर तलाश की जा रही है।