{"_id":"5b5a18a44f1c1bc6508b7152","slug":"131532631204-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में लगी आग की चपेट में आकर विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में लगी आग की चपेट में आकर विवाहिता की मौत
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के भाई ने ससुरालीजनों पर जलाने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र दरियाबाद के गांव बरहुआ निवासी शिवमता (25) पत्नी विनोद कुमार गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर घायल हो गई। सूचना फैजाबाद जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव जरायलकला स्थिति मायके पहुचीं। इसके बाद मायके से परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
महिला को ससुराली जन घायल अवस्था में सीएचसी मथुरा नगर लेकर पहुचे किंतु वहां से तुरन्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गयी। सूचना के बाद दरियाबाद पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर खाना बनाने की तैयारी की बात दिखी सब्जी कटी हुई रखी थी इससे लगता है कि चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
उधर मृतक महिला के भाई संतोष ने अपने बहनोई पर आरोप लगाया कि वह गांजा का नशा करता था जिसका उसकी बहन विरोध करती थी नशे का विरोध करने पर ही पांच दिन पूर्व बहन को जमकर पीटा था तथा फूंक देने की धमकी दी थी। आरोप है कि नशे के विरोध के कारण ही उसको जला दिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायन पांडे का कहना है कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।